फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   91 secondary schools will be renovated

Lucknow News: संवरेंगे 91 माध्यमिक विद्यालय, सुधरेगी हालत, बढ़ेंगी सहूलियतें

Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
91 secondary schools will be renovated
रायबरेली। जिले में संचालित 45 राजकीय एवं 46 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संवारे जाएंगे। कहां क्या कमी और क्या जरूरत है इसका पता लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इस पर कितना अनुमानित खर्च होगा, यह भी जानने की कोशिश हो रही है। सर्वे के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 19 खंड शिक्षा अधिकारियों और पांच जिला समन्वयकों की टीम बनी है। जिसको पांच विद्यालयों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों का सर्वे कराने का आदेश दिया है जिससे इन विद्यालयों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए कायाकल्प कराया जा सके। अलंकार उत्तर प्रदेश मोबाइल एप के माध्यम से काम शुरू हो चुका है, जिसके जरिए बेसलाइन असेसमेंट सर्वे एवं जिओ टैग सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे के अंतर्गत जिले में संचालित 91 विद्यालयों के बारे में ब्योरा जुटाना है। वहीं रनिंग वाॅटर, सबमर्सिबल, वाटर टैंक, बालक-बालिका-दिव्यांग प्रसाधन, मेनगेट व बाउंड्री, दीवार व छत की मरम्मत, रंगाई-पुताई, कक्षों के फर्श टाइलीकरण, ब्लैकबोर्ड-ग्रीनबोर्ड, डेस्क-बेंच, प्रयोगशाला, स्मार्टक्लास व जल संचयन समेत 53 बिंदुओं के बारे में जानकारी भी देनी है।
विज्ञापन

अब तक पूरा नहीं हुआ सर्वे कार्य
जिले के 91 राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का सर्वे कराने के लिए तीन दिन पहले जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से एक आदेश जारी हुआ था। सर्वे 23 मार्च से शुरू हुआ। सर्वे का काम हर हाल में 25 मार्च तक पूरा करना था, लेकिन अभी यह काम पूरा नहीं हो सका है। अब तक 61 स्कूलों का सर्वे कराया गया है। छह खंड शिक्षा अधिकारियों और एक जिला समन्वयक ने काम तक शुरू नहीं किया है। कहा जा रहा है कि सर्वे कार्य एक हफ्ते पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन यहां आदेश देर से जारी किया है। इससे सर्वे के लिए समय कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed