फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   91 seats increased in three medical colleges in Uttar Pradesh.

UP News: तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं पीजी की 91 सीटें, उपकरणों के लिए 108 करोड़ जारी

Wed, 07 Jun 2023 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jun 2023 12:22 PM IST
सार

प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में 91 सीटें बढ़ने के साथ ही उपकरण खरीदने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सीटों के साथ ही संसाधनों का विकास भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
91 seats increased in three medical colleges in Uttar Pradesh.
- फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों में पीजी (एमडी- एमएस) की 91 सीटें बढ़ी हैं। इन कॉलेजों में 108.99 करोड़ के उपकरण भी खरीदे जाएंगे। सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द उपकरणों की खरीद करें।

विज्ञापन


प्रदेश में 35 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 3828 सीटें हैं। इसमें 18 कॉलेजों में एमडी-एमएस की 1387 सीटें हैं। एसजीपीजीआई, केजीएमयू सहित आठ कॉलेजों में डीएम-एमसीएच की 180 सीटें हैं। वर्ष 2023-24 के लिए पीजी की 91 सीटों की मान्यता मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे होटल: मेहमानों का ब्योरा ऑनलाइन रखना होगा जरूरी, राज्य सरकार बनाएगी पोर्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैं सुसाइड कर रहा हूं: रिटायर्ड डीजी ने नोट में लिखा-'एंग्जाइटी से परेशान...अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं'


इसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में 55, एलएलआरएम मेरठ में 31 और राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में पांच सीटों को मान्यता मिली है। इस तरह 91 सीटें बढ़ी हैं।

एमडी और एमएस की सीटों के अनुसार कॉलेज में संसाधनों का भी विकास करना होगा। उपकरणों की खरीद के लिए कानपुर को 66 करोड़, मेरठ को 37 करोड़ और जालौन को 5.99 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed