{"_id":"686d86f19561be6872016edc","slug":"90-work-of-mari-mata-mandir-flyover-completed-lucknow-news-c-13-knp1050-1284220-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरी माता मंदिर फ्लाईओवर का 90 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरी माता मंदिर फ्लाईओवर का 90 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
लखनऊ। मरी माता मंदिर फ्लाईओवर के निर्माण का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। यह जानकारी परियोजना प्रबंधक अमित वर्मा ने जिलाधिकारी विशाख जी को दी।
डीएम मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हो और गुणवत्ता में किसी तरह की खामी न रहे। फ्लाईओवर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इसके बाद डीएम ने लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर किए जा रहे चौड़ीकरण के कार्य का जायजा लिया। निर्देश दिए कि डामर रोड से ड्रेन के बीच के भाग में इंटरलॉकिंग का काम कराया जाए। डामर रोड के पास के पेड़ों को बचाने के काम के साथ साइनेज बोर्ड आदि भी लगवाएं।
इसके बाद डीएम अर्जुनगंज, तेलीबाग और उतरेठिया चौराहा पहुंचे। यहां पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की स्थिति को परखा। डीएम ने बताया कि भिक्षावृत्ति करने वालों की संख्या काफी कम हुई है। इनकी निगरानी जारी है।