फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9.39 crore fraud with builder of mumbai

मुंबई के बिल्डर से 9.39 करोड़ हड़पे

Sun, 25 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
9.39 crore fraud with builder of mumbai
लखनऊ। मुंबई के बिल्डर को बांदा में रेत खनन का बड़ा काम दिलाने के नाम पर विभूतिखंड इलाके में जालसाजों ने 9.39 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ित बिल्डर दीपक शर्मा की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने शुक्रवार रात चार नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित नेचुरल बिल्डर्स प्राइवेट कंपनी के निदेशक दीपक शर्मा का आरोप है कि साल 2018 में एक पार्टी में आनंद कुमार सिंह उर्फ बाबा त्रिकालदर्शी से मुलाकात हुई थी। खुद को ऊंची पहुंच वाला रसूखदार व्यापारी बताने वाले बाबा त्रिकालदर्शी ने रेत खनन के कारोबार में अच्छी पकड़ होने की बात कही थी। बातों में फंसकर दीपक अपने मित्र अजय सिंह के साथ लखनऊ आए। यहां विभूतिखंड के एक होटल में बाबा त्रिकालदर्शी व उसके साथी राजीव लोचन पालीवाल, नवनीत सिंह भदौरिया व विजयपाल प्रजापति से मुलाकात हुई। इन लोगों को बाबा ने अपना साथी बताया और कहा कि ये सभी खनन का काम करने वाले बांदा के बड़े व्यापारी हैं। फरवरी 2019 में ही बांदा में खनन के बड़े टेंडर की बात कही जिसमें करोड़ों के मुनाफे की जानकारी देकर दीपक से एक करोड़ 60 लाख रुपये लगाने को कहा। दीपक ने यह रकम आनंद को दे दी। बाबा के साथी राजीव लोचन ने टेंडर के कुछ कागजात दिखाकर उन पर हस्ताक्षर कराए। फिर टेंडर डालने की बात कही।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद दीपक को बिना बताए ही बाबा ने अपने साथी विजय पाल प्रजापति की फर्म वीपी कंस्ट्रक्शन के नाम से टेंडर डाल दिया। बाबा ने कहा कि विजय लखनऊ के ही स्थानीय व्यक्ति हैं, इस वजह से उनके नाम से टेंडर डाला है। दीपक से कहा गया कि टेंडर मिलने पर उसका काम उनके नियंत्रण में दे दिया जाएगा। मगर टेंडर मिलने पर धोखाधड़ी कर रेत बेची जाने लगी। इसी बीच धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज लगाकर बाबा व उसके तीन साथियों ने रेत बचकर व अन्य तरीकों से दीपक के नौ करोड़ 39 लाख रुपये हड़प लिए। इस पर दीपक ने विरोध जताया तो बाबा त्रिकालदर्शी व उसके साथियों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, मुंबई के दीपक शर्मा की तहरीर पर आनंद कुमार सिंह उर्फ बाबा त्रिकालदर्शी, राजीव लोचन पालीवाल, नवनीत सिंह भदौरिया, विजयपाल प्रजापति व एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed