{"_id":"5f2e3b27048a4a46b316661f","slug":"9-380-seats-will-increase-in-iti-from-new-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र से आईटीआई में बढ़ जाएंगी 9,380 सीटें, इन सीटों के लिए सरकार से मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र से आईटीआई में बढ़ जाएंगी 9,380 सीटें, इन सीटों के लिए सरकार से मिली अनुमति
Sat, 08 Aug 2020 11:12 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के आईटीआई में सितंबर से शुरू होने वाले नए सत्र से लोकप्रिय ट्रेडों में 9380 सीटें बढ़ जाएंगी। इसके लिए व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे अधिक से अधिक युवक तकनीकी तौर पर सक्षम बनाने को प्रशिक्षित किए जा सकेंगे। खास बात यह है कि महिलाओं की रुचि वाले प्रमुख तीन ट्रेडों में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी।
इसके तहत बेसिक कॉस्मोलॉजी में 200, फैशन टेक्नॉलाजी में 250 और ड्रेस मेकिंग की 100 सीटें बढ़ेंगी। मौजूदा समय में औद्योगिक क्षेत्रों में आईटीआई से प्रशिक्षित युवकों की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषकर फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ट्रेडों से प्रशिक्षित युवकों की मांग काफी है।
इसके मद्देनजर व्यावसायिक विभाग ने दो साल में करीब 25,560 सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में इस साल 9,380 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इनमें से 5,972 सीटों को बढ़ाने की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। इसे राज्य सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। जबकि शेष 3,408 सीटें बढ़ाने की औपचारिकता पूरी होना बाकी है। सितंबर से शुरू होने वाले आईटीआई के नए सत्र में बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला शुरू होगा।
विज्ञापन
इन प्रमुख ट्रेडों में बढ़ेंगी सीटें
फिटर की 1250 सीटें, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) की 800, मैकेनिक (डीजल इंजन) की 300, टर्नर की 325, वेल्डर की 775, मशीनिस्ट की 350, इलेक्ट्रॉनिक्स की 350, इलेक्ट्रिशियन की 300 और अन्य ट्रेड की 972 सीटें बढ़ेंगी।