{"_id":"5fd1baba8ebc3e3c9429dba3","slug":"8734-posts-vacant-in-iti-recruitment-will-be-done-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आईटीआई में 8734 पद खाली, जल्द होगी भर्ती, पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आईटीआई में 8734 पद खाली, जल्द होगी भर्ती, पढ़ें- पूरी जानकारी
Thu, 10 Dec 2020 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अनुदेशक व कार्यादेशक समेत सभी संवर्गों में लगभग 63 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। इसका असर प्रशिक्षण व विभाग के अन्य क्रियाकलापों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने खाली पदों का ब्योरा के साथ भर्ती प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलते ही इसे उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व उप्र लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के सभी संवर्गों में स्वीकृत 13,704 पदों में से 8,734 पद खाली हैं। इनमें से सर्वाधिक पद अनुदेशक (तकनीकी) के खाली हैं। इस संवर्ग के लिए 7,768 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 4,739 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
इसी तरह कुल 305 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में से 169 में नियमित प्रधानाचार्य हैं। शेष 136 आईटीआई का काम कार्यवाहक प्रधानाचार्यों से चलाया जा रहा है। सीधी भर्ती के अलावा प्रोन्नति से भरे जाने वाले तमाम पद भी खाली हैं। ऐसे में जब तक सीधी भर्ती वाले पद नहीं भरे जाएंगे, तब तक ऊपर वाले पद खाली ही रहेंगे।
किस संवर्ग में कितने पद खाली
पद स्वीकृत पद भरे पद रिक्त पद
उप निदेशक/ प्रधानाचार्य श्रेणी-1 54 48 06
सहायक निदेशक/प्रधानाचार्य श्रेणी-2 269 139 139
कार्यादेशक (तकनीकी) 868 569 299
अनुदेशक (तकनीकी) 7768 3029 4739
ज्येष्ठ भंडारी 44 05 39
भंडारी 135 56 79
सहायक भंडारी 109 07 102
प्रशासनिक अधिकारी 03 01 02
प्रधान सहायक 81 39 42
वरिष्ठ सहायक 456 410 46
कनिष्ठ सहायक 495 236 259
कार्यशाला/भंडार परिचर 930 358 572
वाहन चालक 15 06 09
चतुर्थ श्रेणी 2452 944 1508
सभी तरह की रिक्तियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन सक्षम भर्ती आयोग को भेजा जाएगा। उम्मीद है भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। -कपिलदेव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
उप निदेशक/ प्रधानाचार्य श्रेणी-1 54 48 06
सहायक निदेशक/प्रधानाचार्य श्रेणी-2 269 139 139
कार्यादेशक (तकनीकी) 868 569 299
अनुदेशक (तकनीकी) 7768 3029 4739
ज्येष्ठ भंडारी 44 05 39
भंडारी 135 56 79
सहायक भंडारी 109 07 102
प्रशासनिक अधिकारी 03 01 02
प्रधान सहायक 81 39 42
वरिष्ठ सहायक 456 410 46
कनिष्ठ सहायक 495 236 259
कार्यशाला/भंडार परिचर 930 358 572
वाहन चालक 15 06 09
चतुर्थ श्रेणी 2452 944 1508
सभी तरह की रिक्तियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन सक्षम भर्ती आयोग को भेजा जाएगा। उम्मीद है भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। -कपिलदेव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)