फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   87 student of AKTU got campus placement

एकेटीयू के 87 छात्रों का प्लेसमेंट,13 लाख तक का मिला सालाना पैकेज

Fri, 12 Feb 2021 09:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
87 student of AKTU got campus placement
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल की ओर से आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव में 87 विद्यार्थियों का जॉब प्लेसमेंट हुआ है।
विज्ञापन

वर्चुअल टेस्ट के बाद कोफोर्ज लिमिटेड में 66, हिटाचीवंतरा में पांच और गेनसाइट सॉफ्टवेयर लिमिटेड में 16 विद्यार्थियों को जॉब मिली है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कोफोर्ज लिमिटेड ने शुरुआती पैकेज 3.65 लाख, हिटाचीवंतरा ने 6.5 लाख व गेनसाइट सॉफ्टवेयर लिमिटेड ने 10 से 13 लाख का सालाना पैकेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कोटक महिंद्रा, आईडीएफसी बैंक, एनटीआर, जेटीजी की कैंपस ड्राइव प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक के 17 स्टूडेंट का प्लेसमेंट
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में चल रही प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 17 छात्रों का केपी रिलायबल फॉर मेकेनिकल इंजीनियरिंग में गुणवत्ता निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। उन्हें शुरुआती वेतन 15 से 17 हजार रुपये दिए जाएंगे। विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीएस वेदा ने तुषार गुप्ता को सर्वाधिक 5.56 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed