फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   यूथ कांग्रेस के चुनाव में मारपीट व फायरिंग

यूथ कांग्रेस के चुनाव में मारपीट व फायरिंग

Sun, 25 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के चुनाव में मारपीट व फायरिंग
यूथ कांग्रेस के चुनाव में मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन


बाराबंकी। कांग्रेस यूथ संगठन के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को हुए मतदान में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग से दहशत फैल गई है। भड़के कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थर भी चलाए।

इससे कई वाहनों के शीशे के साथ ही कुर्सियां आदि टूट गईं। पुलिस के पहुंचने पर अराजकता फैलाने वाले कार्यकर्ता मौके से भाग गए।

घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष पद के दावेदार सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रनापुर गांव में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव, जिलाध्यक्ष, जिला सचिव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व सचिव पद के लिए शनिवार को हैदरगढ़ व जैदपुर विधानसभा क्षेत्र का मतदान कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मतपत्र दिखाने को कहने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान फायरिंग होने से भगदड़ मच गई तथा लोगों ने मतपत्र फाड़ने के साथ ही कुर्सियां तोड़ते हुए एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

इससे वहां खड़े कई लग्जरी वाहनों के शीशे टूट गए। पथराव के दौरान ही उधर से गुजरे रनापुर गांव निवासी उमाशंकर सहित कई अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस के पहुंचने तक सभी लोग मौके से भाग गए।

पुलिस ने घायल उमाशंकर को सीएचसी भेजने के साथ ही यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद के दावेदार ज्ञानेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष पद के दावेदार अकील अंसारी तथा आकाश शुक्ल, राजा के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

ज्ञानेश पक्ष की ओर से भी कई लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कांग्रेस संगठन चुनाव में मतदान के दौरान मारपीट में फायर होने की पुष्टि स्थानीय लोग कर रहे हैं। मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यूथ कांग्रेस के चुनाव के दौरान मारपीट की सूचना पर कांग्रेस नेता तनुज पूनिया, ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव, चुनाव अधिकारी मजुल्ला सहित तमाम पदाधिकारियों ने मौके पहुंचकर हालात की जानकारी ली।


तनुज पूनिया ने कहा कि संगठन चुनाव के दौरान बाहरी अराजक तत्वों ने पहुंचकर मारपीट की है। तीन दिन पहले चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रबंध के लिए पुलिस को लिखित सूचना दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed