{"_id":"5b42594f4f1c1b86468b5392","slug":"81531074895-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ करोड़ से बेहतर होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ करोड़ से बेहतर होगा आवागमन
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली शहर में बेहतर आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये से 110 सड़कें बनाए जाने का खाका तैयार किया गया है।
खासकर पिछडे़ इलाकों में पक्की सड़कें के निर्माण को तरजीह मिलेगी। नगर पालिका की ओर से सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सड़क निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी जेई जियालाल को सौंपी गई है। अफसरों का मानना है कि इन सड़कों के बनने के बाद नागरिकों को सहूलियत मिलेगी।
नगर पालिका क्षेत्र में अभी भी कुछ ऐसे वार्ड हैं, जहां पर चलने लायक सड़कें नहीं हैं। खासकर बारिश के दिनों में नागरिकों को आने-जाने में अधिक परेशानी होती है।
कच्चे मार्गों में पानी भर जाता है। इससे लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका की ओर से पिछड़े इलाकों में 110 पक्की सड़कें बनवाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है।
इन सड़कों के निर्माण में साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ईओ ने जेई जियालाल को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया कराकर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इन सड़कों के बनने से नागरिकों को आने जाने में दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेगी।