{"_id":"5b3f99fc4f1c1b10278b4d11","slug":"81530894844-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के आवास व शहरी नियोजन, व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंचे। भिनगा स्थित निरीक्षण भवन में राज्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
प्रदेश सरकार के आवास व शहरी नियोजन, व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने सभी जिलों में कौशल विकास मिशन योजना चलाकर बेरोजगारों को उनकी अभिरुचि के अनुसार निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया। कौशल विकास मिशन योजना बेरोजगारों के लिए वरदान है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। डीएम दीपक मीणा ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में कुल 240 आवासों के सापेक्ष नगर निकाय भिनगा में 89 लाभार्थियों की जियो टैगिंग सूडा की ओर से की गई है। इसमें से 57 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है। 27 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त भी जारी कर दी गई है। नगर निकाय इकौना में 22 लाभार्थियों की जियो टैगिंग कर 14 लाभार्थियों को प्रथम किश्त व 05 को द्वितीय किश्त अवमुक्त की गई है। शेष आवासों के लिए कार्रवाई की जा रही है। आसरा योजनांतर्गत नगर पालिका भिनगा के सभी 24 तथा नगर पंचायत इकौना के 36 में से 24 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, सिंचाई बंधु समिति उपाध्यक्ष उदय प्रताप नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह, रणवीर सिंह, महेश मिश्रा, प्राचार्य आईटीआई राम सिंह, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अखिलेश आदि मौजूद रहे।