फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अभिभावक बच्चों को जरूर भेजें स्कूल

अभिभावक बच्चों को जरूर भेजें स्कूल

Tue, 24 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अभिभावक बच्चों को जरूर भेजें स्कूल
बछरावां (रायबरेली)। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सोमवार को बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के राजामऊ गांव में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। बछरावां विधायक रामनरेश रावत व बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में कई स्कूलों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।
विज्ञापन

इस मौके पर बछरावां विधायक ने शिक्षकों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता पर शिक्षा है। हर वर्ग को शिक्षित करना उनका लक्ष्य है। शिक्षक सौ फीसदी पंजीकरण कराएं। एसडीएम एस. सुधाकरन ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चे के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। प्राथमिक शिक्षा के दौरान बच्चे का मस्तिष्क कोरे कागज की तरह होता है, जिसको संवारने में विद्यालयों के अध्यापकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे उन्हें संस्कारवान बनाएं तथा अच्छे-बुरे की समझ पैदा करें।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों से घर-घर जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका एडमीशन स्कूल में कराने को कहा। जिन प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन अधिक होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य, पूनम तिवारी, विवेक वर्मा, मुकुट बिहारी, लोकतंत्र शुक्ला, वीरेंद्र गौतम, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed