{"_id":"5ad4eca44f1c1b46098b4eb6","slug":"81523903652-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सात बीघा फसल व ट्यूबवेल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सात बीघा फसल व ट्यूबवेल जला
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ आग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सोमवार को कई जगह आग लगने से सात बीघा गेहूं की फसल और एक ट्यूबवेल जलकर राख हो गया। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के विष्णुपुर मजरे उडै़या गांव की रहने वाली सरजूदेई ने बताया कि उसका खेत सदर तहसील क्षेत्र के सनही गांव में है। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। करीब एक बीघा फसल जल गई।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक कान्हामऊ गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता के खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के पोल से अचानक स्पार्किंग होने के बाद निकली चिंगारी से गेहूं की फ सल में आग लग गई। इससे उसकी डेढ़ बीघा गेहूं की फ सल जल गई। जब तक ग्रामीण पहुंचकर आग बुझाते, तब तक राम गोपाल गुप्ता की डेढ़ बीघा और चंद्र्रशेषर गुप्ता की एक बीघा सहित कुल चार बीघा से अधिक गेहूं की फ सल जल कर राख हो गई। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापपुर मजरे टेकारी दादू गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से सत्यनारायण की दो बीघा गेहूं की फसल और खेत में लगा ट्यूबवेल का छप्पर जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।