{"_id":"5ad390004f1c1ba6018b4b68","slug":"81523814400-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने कुते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने कुते को बनाया निवाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। सुजौली टेपरा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। बकरी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सुजौली टेपरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह शनिवार रात घर में सो रहे थे। तभी दीवार फांदकर घर में घुसे तेंदुए ने बरामदे में पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया।
इसके बाद तेंदुए ने पास में मौजूद बकरी पर हमला किया। तब तक परिवार के लोगों की नींद खुल गई। सभी ने हांका लगाते हुए शोर मचाया। इस पार तेंदुआ बकरी को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।