{"_id":"5ac11af24f1c1bf4618b4de5","slug":"81522604786-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दुधमुंहे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दुधमुंहे बच्चे की मौत
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से कुचलकर दुधमुंहे बच्चे की मौत
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर भाई के साथ जा रही महिला की गोद से छिटककर उसका एक साल का बच्चा सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मुसौली निवासी संजय का साला रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम दहैया निवासी शिवम उसके घर आया था। रविवार को शिवम अपनी बहन पूनम देवी पत्नी संजय बाइक पर बैठाकर दहैया गांव जा रहा था। पूनम की गोद में उसका एक साल का पुत्र विकास था।
रास्ते में नैमिषारण्य मार्ग पर हीरापुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पूनम की गोद से छिटककर विकास सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। इससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।