{"_id":"5ab939894f1c1b314e8b46f2","slug":"81522088329-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग से जलकर अजगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग से जलकर अजगर की मौत
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में लगी आग से जलकर अजगर की मौत
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे नरसिंहपुर गांव के जंगल में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। खबर पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे एक अजगर की मौत हो गई।
पूरे भवानी गांव स्थित जंगल में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर ग्रामीणों ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
मगर इस बीच जंगल में झाड़ियों के बीच करीब दस फिट लंबा अजगर गंभीर रूप से झुलस गया। अग्निशमन कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी नीरज व सुरेंद्र झुलसे अजगर को इलाज के लिए ले जाने लगे मगर तभी उसकी मौत हो गई।