फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   निरस्त हुई सद्भावना व सियालदह एक्सप्रेस

निरस्त हुई सद्भावना व सियालदह एक्सप्रेस

Sun, 31 Dec 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
निरस्त हुई सद्भावना व सियालदह एक्सप्रेस
महामना, मरुधर डाउन एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन

सुल्तानपुर। घने कोहरे और धुंध का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। ट्रेनों के निरस्त व घंटों लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली अप व डाउन एक्सप्रेस काफी लेट रहीं। करीब 10 ट्रेनों का संचालन काफी विलंब से रहा।

उपासना अप एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। सियालदह व सद्भावना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। घने कोहरे के कारण पिछले दो दिनों से ट्रेनों का संचालन विलंब से हो रहा है। एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी सुबह से ही ट्रेनों का संचालन विलंब से हुआ। रक्सौल से सुल्तानपुर होकर दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने आरंभिक स्टेशन रक्सौल से निरस्त रही। सियालदह से आनंद विहार जाने वाली सियालदाह अप एक्सप्रेस का संचालन भी आरंभिक स्टेशन से निरस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपासना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे विलंब से रही। वरुणा एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट विलंब से सुल्तानपुर से आगे के लिए रवाना की गई। अमृतसर-हावड़ा अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। हिमगिरि अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।

जोधपुर से वाराणसी को जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 11 घंटे विलंब से रही। दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे 48 मिनट विलंब से सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची।


आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस का संचालन भी आरंभिक स्टेशन से निरस्त रहा। अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस 2.43 घंटे विलंब से रही। श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed