फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आठ डिग्री लुढ़का पारा, कांपे लोग

आठ डिग्री लुढ़का पारा, कांपे लोग

Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
आठ डिग्री लुढ़का पारा, कांपे लोग
बाराबंकी। घने कोहरे व पछुआ हवाओं से गलन और बढ़ गई। सुबह पुरवा हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा। शीत लहर के प्रकोप के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर बाद धूप निकली मगर, हवा का रुख बदलने की वजह से गलन और बढ़ गई। पछुआ हवाओं से गलन बढ़ी तो हाड़कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान दिखे। लोग दिन में ही अलाव के किनारे लोग बैठे रहे। वहीं घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों से अपने को पूरी तरह ढके रहे। हालांकि, शुक्रवार को देर शाम से जारी किए गए आदेश की जानकारी न होने से कई सरकारी व निजी स्कूल खुले तो कोहरे के बीच स्कूल पहुंचने छात्रों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि स्कूल में दोपहर में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को तापमान में भी भारी गिरावट आई। कृषि विभाग के मौसम विंग की मानें तो जहां न्यूनतम तापमान 8.0 रहा तो अधिकतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवाओं के चलने से शीत लहर का प्रकोप अभी अगले कई दिनों तक रहेगा। हालांकि प्रशासन द्वारा वितरित किए जा रहे कंबल व अलाव के इंतजाम बढ़ी ठंड में नाकाफी साबित हो रहे हैं। शाम से शुरू हुआ घना कोहरा दोपहर करीब 12 बजे के बाद छंटा। इस दौरान धूप भी खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी। पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड से लोग बेहाल दिखाई। बाजारों में दोपहर तक सन्नाटा रहा तो धूप निकलने से कुछ रौनक हुई। मगर, शाम होते ही कोहरे ने फिर अपने पांव पसारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

उधर, शीतलहर के प्रकोप के चलते डीएम के आदेश पर इंटर तक के सभी निजी व सरकारी स्कूल एक जनवरी तक बंद कर दिए गए है। हालांकि इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे। यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल सिंह ने शुक्रवार को जारी किया है। डीआईओएस ने बताया कि फिलहाल एक जनवरी तक विद्यालय बंद किए गए हैं। अगर, मौसम ऐसा ही रहा तो विद्यालय बंद करने की अवधि को लेकर एक जनवरी को ही दोबारा आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरम कपड़े खरीदने पहुंचे लोग
शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से शुक्रवार को दोपहर धूप निकलते ही लोग गर्म कपडे़ खरीदने बाजार पहुंचे। जहां पर ठंड से बचाव को लेकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की। इतना ही नही कंबल व रूई की खरीदारी के साथ लोग लोवर आदि भी खरीदते दिखे।

कोयला व लकड़ी की मांग बढ़ी
ठंड बढ़ने के साथ लकड़ी व कोयले के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जलौनी लकड़ी के दाम पांच से छह रुपये किलो हो गए। तो वहीं कोयला भी 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग बढ़े दामों पर भी इसी मजबूरी में खरीद रहे हैं।

अलाव का सच जानने निकलीं ईओ
नगर पालिका परिषद द्वारा जलाए जा रहे अलाव का सच जानने शुक्रवार की देर रात ईओ संगीता कुमारी निकलीं। जहां पर उन्हें अधिक लकड़ी मिली। इतना ही नही एक आदेश जारी कर अलाव स्थल पर लकड़ी गिरने ही नहंी अलाव जलाने के सख्त निर्देश मातहतों को दिए हैं। ईओ ने बताया कि अगर चिन्हित स्थान पर अलाव जलाने में लापरवाही की बात सामने आई तो जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएंगी।


डीएम ने बांटे कंबल
शुक्रवार की देेर रात डीएम अखिलेश तिवारी, एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह के साथ ठंड को लेकर प्रशासनिक इंतजामों को हाल जानने निकले। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत सड़क किनारे ठंड से कांपते मिले करीब एक दर्जन लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed