फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बोलेरो व पिकअप भिड़ीं, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

बोलेरो व पिकअप भिड़ीं, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो व पिकअप भिड़ीं, पिता-पुत्र समेत चार की मौत
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अट्ठैसा गांव के पास शुक्रवार को सुबह बोलेरो और पिकअप में हुई आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। मृतकों में शामिल पिता-पुत्र कानपुर व अन्य दो शाहजहांपुर व लखनऊ के निवासी हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अट्ठैसा गांव के पास सुबह घना कोहरा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही बोलेरो और पिकअप में टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार लोग बहराइच में परिचित के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हादसे में लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभिषेक तिवारी (24) पुत्र रामकृष्ण, आशीष सक्सेना (28) निवासी बिजलीपुरा शाहजहांपुर व पिकअप में सवार राजनाथ (22) पुत्र सोमनाथ व सोमनाथ (50) पुत्र रामफल निवासी सिविल लाइंस कानपुर की मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार गौरव शुक्ला (30) निवासी विशालखंड गोमतीनगर लखनऊ, विनय मिश्रा (25) निवासी चिनहट व विशाल पाठक (25) निवासी विनय खंड गोमतीनगर लहूलुहान हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वाहनों की टक्कर और चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष विद्याशंकर वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक एके सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर भेजी गई। सभी घायलों को मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि अट्ठैसा गांव के निकट हादसा हुआ। उस जगह घना कोहरा था, जिससे दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन


हादसों में दो लोगों की गई जान
नानपारा/अगैया। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अगैया के निकट डीसीएम की टक्कर से 28 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, इसी मार्ग पर भवनियापुर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर शुक्रवार भोर में पलट गई। कार चालक शब्बीर (22) पुत्र फजल निवासी गुरगुट्टा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed