फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नहीं मिली एंबुलेंस, सीएचसी गेट पर प्रसव, बच्ची की मौत

नहीं मिली एंबुलेंस, सीएचसी गेट पर प्रसव, बच्ची की मौत

Sat, 16 Sep 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिली एंबुलेंस, सीएचसी गेट पर प्रसव, बच्ची की मौत
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम सरवनतारा निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को आशा बहू ने सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। इस दौरान रक्त स्राव होने पर स्टाफ नर्स ने महिला को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी से एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते परिवारीजन उसे रिक्शे पर बैठाकर अस्पताल से बाहर लाने लगे। चिकित्सालय गेट पर महिला की हालत बिगड़ने पर आसपास की महिलाओं ने साड़ी लगाकर प्रसव कराया। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बात मौत हो गई। इसके बाद महिला को चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। पीड़ित महिला के परिवारीजनों ने मामले में चिकित्सकों सहित स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा फोन पर सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने मामले में स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम सरवनतारा निवासिनी निर्मला देवी (27) पत्नी रामअक्षयवर को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर आशा बहू सौरभ शुक्ला ने निर्मला को करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। महिला की जांच के दौरा रक्त स्राव अधिक होने के कारण स्टाफ नर्स ने उसे बहराइच जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिवारीजनों ने चिकित्सालय में एंबुलेंस की मांग की, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने गाड़ी नहीं होने की बात कही। एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने पर प्रसव पीड़िता को उसका भाई बजरंगी लाल रिक्शा पर बैठाकर अस्पताल से बाहर लाने लगा। इस दौरान अस्पताल गेट पर महिला की हालत और बिगड़ गई। इस पर आसपास मौजूद महिलाओं ने साड़ी लगाकर निर्मला का प्रसव कराया। जन्म लेने के कुछ समय बाद ही बच्ची की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला का अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़ित महिला के परिवारीजनों ने चिकित्सकों सहित स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा सीएमओ से शिकायत की है। इस बारे में सीएचसी इकौना प्रभारी डॉ. रजत सिंह ने बताया कि महिला को रक्त स्राव अधिक होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया था। रही बात एंबुलेंस की तो उसका संचालन शासन से होता है। एंबुलेंस को मैं नहीं भेज सकता हूं। वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। संबंधितों से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed