फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को झमनी जाने से रोका, कहासुनी

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को झमनी जाने से रोका, कहासुनी

Tue, 04 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को झमनी जाने से रोका, कहासुनी
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को झमनी जाने से रोका, कहासुनी
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पांच लोगों की हत्या के एक सप्ताह बाद मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को पूरे झमनी गांव जाने से रोक दिया गया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी तकरार भी हुई। दरियापुर चौराहा पर तो पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई, लेकिन जगतपुर थाने के आगे नहीं बढ़ने दिया गया। एएसपी व सीओ ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से बात की और उन्हें उनके गांव जाने पर माहौल भड़क जाने की बात कही। इस पर कुछ देर पूर्व प्रदेश वहां पर रुके और फिर लखनऊ वापस लौट गए। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में एक सप्ताह पहले पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी लाव-लश्कर के साथ ऊंचाहार आ रहे थे। उन्हें मारे गए रोहित शुक्ला के ननिहाल पूरे झमनी गांव में पीड़ितों से उन्हें मिलने जाना था। वह जैसे ही दरियापुर पहुंचे पुलिस ने मुझे रोक दिया। हालांकि यहां पर पुलिस की एक नहीं चली। कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया, जो उनके जाने के बाद खुला।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर एएसपी शशि शेखर सिंह, एसडीएम ऊंचाहार मदन कुमार वर्मा व सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय आरआरएस के जवानों के साथ जगतपुर पहुंच गए। उन का काफिला जैसे ही जगतपुर पहुंचा उन्हें रोक लिया गया। इसे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुरोध एवं मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर वे वापस लखनऊ लौट गए। सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि जगतपुर थाने के पास भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को रोक लिया गया था। उनके गांव जाने से मामला भड़क जाने की बाबत अनुरोध किया गया था। इस पर वे लखनऊ लौट गए। इस मौके पर भाजपा नेता अतुल सिंह, राजकुमार तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed