{"_id":"595a83a64f1c1b1e0b8b46b3","slug":"81499104166-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में करंट लगने से ग्रामीण की मौत
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के खटकनपुरवा निवासी एक ग्रामीण सोमवार को सुबह शौच के लिए खेत को गया था। इसी दौरान वह जमीन पर गिरे एचटी लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पावर कॉर्पोरेशन को भी इस मामले से अवगत कराया गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र की नौसर गुमटिहा ग्राम पंचायत के खटकनपुरवा निवासी रामफेरन (40) पुत्र बदलू सुबह शौच के लिए खेत को गया था। खेत के निकट ही पहले से एचटी लाइन टूटी पड़ी थी। रामफेरन विद्युत लाइन को देख नहीं सका और उसी पर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना परिवारीजनों को दी। इसके बाद वे रोते-बिलखते खेत पर पहुंचे, जहां पर रामफेरन मृत हालत में मिले। मामले की सूचना मोतीपुर थाने को दी गई। थानाध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई छेदी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन को भी दे दी गई है। वहीं, रामफेरन की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।