फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   800 lawyers dismissed

मायाराज के 800 सरकारी वकीलों की हुई छुट्टी

Sun, 01 Jun 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
800 lawyers dismissed

बसपा सुप्रीमो मायावती के शासनकाल में जिला व मंडलीय न्यायालयों में नियुक्त करीब 800 सरकारी वकीलों की छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन


न्याय विभाग ने इन सरकारी अधिवक्ताओं के नवीनीकरण से जुड़े आवेदन शनिवार को खारिज कर दिए। सुप्रीम कोर्ट ने शासन को 31 मई तक इन प्रत्यावेदनों को निपटाने को कहा था।

विशेष सचिव न्याय एवं अपर विधि परामर्शी एसके विश्वकर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इन प्रस्तावों का निस्तारण कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव न्याय एसके पांडेय ने बताया कि इनके स्थान पर जल्द ही उपयुक्त अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।

बड़ी संख्या में हुई थीं नियुक्तियां

800 lawyers dismissed

वर्ष 2011 में बसपाराज में एलआर मैनुअल में संशोधन कर बड़ी संख्या में शासकीय अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी।

इन्हें जनपदीय न्यायालयों व मंडलीय न्यायालयों में जिला/ सहायक/ अपर/ उप/ नामिका शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया था।

सत्ता में आने के बाद सपा सरकार ने एलआर एक्ट में संशोधन को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी थी जिसे सर्वोच्च अदालत ने निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्तियां हुईं अवैध

800 lawyers dismissed

संशोधन निरस्त होने की वजह से नियुक्तियां भी अवैध हो गईं। नई सरकार ने इनकी जगह दूसरी की नियुक्तियां शुरू की तो ये सरकारी वकील हाईकोर्ट चले गए।

हाईकोर्ट से इन्हें राहत दे दी। तब सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में स्पेशल अपील की।

सुप्रीमकोर्ट ने 13 नवंबर 2013 को एलआर मैनुअल व सर्वोच्च अदालत द्वारा पूर्व में दिए गए फैसले के अनुसार इन अधिवक्ताओं के नवीनीकरण प्रस्ताव का निस्तारण करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed