{"_id":"62385879b7b61b22106f92d6","slug":"80-thousand-people-die-every-year-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी की मौत सिर पर चोट लगने से: सड़क हादसों में हर साल दम तोड़ते हैं 80 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी की मौत सिर पर चोट लगने से: सड़क हादसों में हर साल दम तोड़ते हैं 80 हजार लोग
Mon, 21 Mar 2022 04:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:20 PM IST
सार
सड़क हादसों में हर साल 80 हजार लोगों की मौत होती है। इनमें से 70 फीसदी लोगों की मौत सिर पर चोट लगने से होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर के प्रभारी एवं न्यूरो सर्जन प्रो. राजकुमार ने कहा कि सड़क हादसों में हर साल 80 हजार से अधिक लोगों की मौत होती है। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा की मौत सिर में चोट लगने से होती है। वे विश्व सिर चोट जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाला हेलमेट का प्रयोग, सीट बेल्ट, गाड़ी चलाते समय फोन पर बात न करें और नशा न करें। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान ने कहा कि सिर की चोट के प्रति जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रो. धीमान ने कहा कि एपेक्स ट्रॉमा सेंटर 23 मार्च को छात्रों, संकाय सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जागरूकता अभियान की शुरू करेगा।
विज्ञापन