{"_id":"5d0fc1a98ebc3e6cae649e11","slug":"8-train-late-ambedkar-nagar-desk-news-lko4669008180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर डाउन निरस्त, तो आठ ट्रेन घंटों विलंब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर डाउन निरस्त, तो आठ ट्रेन घंटों विलंब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पैसेंजर डाउन के निरस्त होने के साथ ही रविवार को आठ ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम 4:55 बजे अकबरपुर पहुंचने वाली पैसेंजर डाउन ट्रेन निरस्त रही।
इसके अलावा ओखा गुवाहाटी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 01:37 बजे से साढ़े तीन घंटे, मरुधर डाउन एक्सप्रेस चार घंटे, तो राजेंद्रनगर टर्मिनल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 8:33 से पांच घंटे विलंब से चली।
दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:25 से ढाई घंटे, पैसेंजर अप सुबह 07:05 बजे से नौ घंटे और दून अप एक्सप्रेस ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।
मरुधर अप एक्सप्रेस चार घंटे व सरयू यमुना अप एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने से गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को विभिन्न मुश्किलें उठानी पड़ीं।
रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को भटकना पड़ा। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति के बारे में समुचित जानकारी दे दी गई थी।