फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8.43 lakhs got their right in heritage campaign, campaign extended till next order

वरासत अभियान में 8.43 लाख को मिला अपना हक, अभियान अगले आदेश तक और बढ़ा

Tue, 02 Mar 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
8.43 lakhs got their right in heritage campaign, campaign extended till next order
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
ढाई महीने लंबे वरासत अभियान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्षों से संपत्ति की वरासत के लिए प्रयासरत रिकॉर्ड 8.43 लाख से अधिक लोगों को इस अभियान में अपना हक मिल गया। प्रदेश सरकार ने विशेष वरासत अभियान को 15 दिन अथवा अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया कि इससे संबंधित निर्देश जिलाधिकारियों को दे दिए गए हैं। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित होने तक यह अभियान किसी न किसी रूप में जारी रखने की योजना है। यह अभियान 15 दिसंबर, 2020 से दो महीने के लिए शुरू हुआ था। बाद में इसे 28 फरवरी तक बढ़ाया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फील्ड से मिले फीडबैक के बाद 15 दिसंबर से दो महीने का अभियान चलाकर निर्विवाद वरासत के आदेश जारी कराने का निर्देश दिया था। अभियान की बड़ी कामयाबी के बाद इस अभियान को 15 फरवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया। इन ढाई महीनों में वरासत की कार्यवाही से जुड़े रिकॉर्ड 8,67,343 आवेदन हुए। 28 फरवरी तक इनमें से 843611 के आवेदनों का निस्तारण कर विरासत अधिकार के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बाकी आवेदनों पर कार्यवाही हो रही है। राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान बेहद सफल रहा। राजस्वकर्मियों ने पूरे मनोयोग से अभियान में योगदान दिया है। वरासत के सबसे ज्यादा आवेदन लखनऊ मंडल में आए जबकि सबसे कम आवेदन झांसी मंडल में मिले हैं।
विज्ञापन


मंडल    वरासत के आवेदन    निस्तारित आवेदन
लखनऊ    95792    93416
वाराणसी    79094    76549
अयोध्या    75003    72570
प्रयागराज    74931    71190
आजमगढ़    64314    62826
गोरखपुर    63539    61565
कानपुर    50891    49695
बरेली    47769    46485
देवीपाटन    41725    40579
मुरादाबाद    41120    40127
अलीगढ़    40993    40503
आगरा    40262    39648
बस्ती    38312    36730
विंध्याचल धाम    33446    33035
मेरठ    25718    24938
सहारनपुर    18282    18021
चित्रकूटधाम    21578    21456
झांसी    14574    14278

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed