{"_id":"5f4e013a8ebc3e54ce03f039","slug":"791-new-patients-including-11-resident-doctors-reported-corona-positive-in-lucknow-16-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: केजीएमयू के 11 रेजिडेंट डॉक्टर सहित 791 पॉजिटिव, 16 मरीजों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: केजीएमयू के 11 रेजिडेंट डॉक्टर सहित 791 पॉजिटिव, 16 मरीजों की मौत
Tue, 01 Sep 2020 01:37 PM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को केजीएमयू के करीब 11 रेजिडेंट डॉक्टर और 15 कर्मचारी सहित 791 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आई है। वहीं, पूर्व राज्यमंत्री समेत 16 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 15 मरीज राजधानी के हैं। दूसरी ओर, 551 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि अलग-अलग विभागों की जांच कराई जा रही है। विभागों की जांच होने के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। उधर, वायरस की चपेट में आए अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने ट्विटर पर जारी संदेश में खुद के संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
यहां मिले मरीज
आशियाना में में 17, इंदिरा नगर में 42, आलमबाग में 41, ठाकुरगंज में 23, तालकटोरा में 19, हसनगंज में 19, गोमती नगर में 52, हजरतगंज में 21, मड़ियांव में 38, रायबरेली रोड में 23, अलीगंज में 12, कैंट में 21, जानकीपुरम में 31, कृष्णा नगर में 10, सरोजनी नगर में 13, विकासनगर में 35, नाका में 15, बाजार खाला में 14, सुशांतगोल्फ में सिटी 15, गुडंबा में 14, अमीनाबाद में 10 और वजीरगंज में 10 मरीज पाए गए हैं।
इंदिरानगर निवासी बुजुर्ग की केजीएमयू में मौत
इंदिरानगर निवासी 68 वर्षीय पुरुष की केजीएमयू कोरोना वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। केजीएमयू मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि वृद्ध को 16 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
उन्हें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की परेशानी थी। इसी इलाके की 44 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। इन्हें 29 अगस्त को गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया था। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की परेशानी थी। इसी तरह अन्य अस्पतालों में भी 13 लोगों की मौत हुई है।
फैक्ट फाइल
- 361 मरीज राजधानी के गंवा चुके जान
- 5756 लोगों के सैंपल सोमवार को लिए
- 19893 मरीज अब तक ठीक होकर गए घर
यहां लें सलाह
हेलो डॉक्टर सेवा में 0522 3515700 कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ : 0522 4523000, 05222610145