{"_id":"62e7dc6515119b6bcb1c689c","slug":"78-beds-reserve-in-kgmu-for-day-care-treatment-lucknow-news-lko642144751","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में डे-केयर सुविधा के लिए 78 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में डे-केयर सुविधा के लिए 78 बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के 12 वार्डों के 78 बेड पर अब डे-केयर सुविधा उपलब्ध होगी। इसका फायदा उन मरीजों को मिलेगा जो कुछ घंटों के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। अभी तक इन मरीजों को पहले भर्ती प्रक्रिया और उसके बाद उसी दिन डिस्चार्ज होने के लिए भागदौड़ करनी होती है।
केजीएमयू में अभी तक डायलिसिस, कीमोथेरेपी आदि के लिए मरीजों को कुछ घंटों के लिए भर्ती होना पड़ता है। इसके बाद मरीज या उनके तीमारदार को डिस्चार्ज की लंबी प्रक्रिया और नो ड्यूज आदि कराने होते हैं। इसमें मरीज और केजीएमयू की मशीनरी दोनों का समय बर्बाद होता है। इसे देखते हुए अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ई-सॉफ्टवेयर पर मरीजों के भर्ती की सूचना अपडेट की जाएगी। दिन समाप्त होते ही इस तरह भर्ती मरीजों अपने आप डिस्चार्ज हो जाएंगे।
चिह्नित वार्ड और उनमें उपलब्ध बेड :
क्लीनिकल हिमेटोलॉजी- 15, डे केयर एमईटीसी वार्ड- 6, आईडीएच डे केयर वार्ड- 6, पीडियाट्रिक अंकोलॉजी- 4, पीडियाट्रिक थैलेसीमिया डे केयर- 3, क्वीन मेरी पोस्ट पार्टम वार्ड- 3, क्वीन मेरी डे केयर गाइनी ओटी कांप्लेक्स- 2, रेडियोथेरेपी डे केयर वार्ड मेन बिल्ंिडग- 16, रेमेटोलॉजी डे केयर- 2, सर्जिकल गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी डे केयर वार्ड- 10, ट्रॉमा ऑर्थोपेडिक यूनिट प्राइवेट वार्ड- 1।