फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   76th Republic Day will be celebrated grandly

Lucknow News: भव्य रूप से मनाया जाएगा 76वां गणतंत्र दिवस

Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
76th Republic Day will be celebrated grandly
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने 76वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुबह 7.30 बजे बालकों की 10 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन होगा जो कलेक्ट्रेट गेट-2 से पांडेयपुरवा व वापस कलेक्ट्रेट गेट पर संपन्न होगी। वहीं, बालिकाओं की रेस स्टेडियम के अंदर होगी। सुबह आठ बजे प्रभात फेरी, 8.30 बजे सभी सरकारी कार्यालय व भवनों पर ध्वजारोहण, झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान व संविधान संकल्प का स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुलिस परेड, विभागीय झांकियों का प्रदर्शन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। युवा कल्याण विभाग की ओर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ आठ बच्चे निर्धारित वेशभूषा में बुद्ध वंदना करते हुए रैली निकालेंगे, उद्योग विभाग थारू क्राफ्ट का प्रदर्शन, थारू जनजाति के उपकरणों जैसे-डलिया इत्यादि का प्रदर्शन, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा चरखे का प्रदर्शन व राजस्व विभाग लव कुश व वाल्मीकि की प्रतिमा का प्रदर्शन करेगा। इस बैठक में एसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम पीयूष जायसवाल, ओम प्रकाश, आशीष भारद्वाज, एसके राय, डीडीओ रामसमुझ, डीपीआरओ नंदलाल, बीएसए अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed