{"_id":"5ba337c8867a557ed33fc8df","slug":"75-percent-farmers-agreed-for-jewar-airport-gave-letter-of-consent-to-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेवर एयरपोर्ट का रास्ता साफ, 75 फीसदी किसानों ने सीएम योगी को सौंपा सहमति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर एयरपोर्ट का रास्ता साफ, 75 फीसदी किसानों ने सीएम योगी को सौंपा सहमति पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
जेवर के किसानों से बातचीत करते सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
जेवर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। बुधवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ 26 किसानों ने सीएम से एनेक्सी स्थित कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीन देने संबंधी सहमति पत्र सौंपे। अब तक 75 फीसदी से अधिक किसानों के सहमति पत्र मिल गए हैं।
किसान यशपाल सिंह, संजय सिंह व हंसराज सिंह ने सीएम से कहा कि वे कोई मांग पत्र लेकर नहीं आए हैं। बस उम्मीद है सरकार उनके भविष्य को लेकर विस्थापन व जीवनयापन के लिए उचित कदम उठाएगी। इस पर सीएम ने कहा, शासन व प्रशासन के साथ बैठकर आपके प्रतिनिधि हर मुद्दे निस्तारित कराएंगे।
किसानों से बातचीत के दौरान सीएम के प्रमुख सचिव एसपी गोयल और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन प्रभात कुमार के साथ ही जेवर क्षेत्र के रोही के प्रधान भगवान सिंह और बनवारी वास के प्रधान त्रिलोकचंद शर्मा भी मौजूद थे।

डेढ़ माह में पकड़ी सहमति ने रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन अगस्त किसानों के प्रतिनिधिमंडल से नोएडा के गौतमबुद्ध विवि में मुलाकात की थी। तब तक मात्र चार किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने पर सहमति दी थी। सीएम के समझाने व जेवर से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रयास से सहमति देने वाले किसानों की संख्या बढ़ी। अब तक 75 फीसदी से अधिक किसानों ने जमीन देने की सहमति दे दी है।
सीएम से भाकियू का प्रतिनिधिमंडल भी मिला
भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सचिव पवन खटाना और विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें सुभाष चौधरी, जीवन सिंह, लाला रजनीकांत आदि शामिल थे। सीएम ने उनकी समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।