फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   75 New corona cases and six death in lucknow

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 75 नए मरीज मिले, छह रोगियों की गई जान

Fri, 04 Jun 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
75 New corona cases and six death in lucknow
राजधानी में बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामलों में मामूली कमी देखने को मिली। अच्छी बात यह रही कि मौत के आंकड़ों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 2,477 पहुंच गई है। 282 मरीजों ने वायरस को मात दी।
इसके साथ ही सक्रिय केस घटकर 1,465 रह गए हैं। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में सक्रिय केस 600 के करीब आ जाएंगे। इसके बाद कोरोना कर्फ्यू में छूट मिल जाएगी। सरकार ने 600 सक्रिय केस से कम संख्या होने पर कर्फ्यू हटाने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत
केजीएमयू में बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस से दो नए मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक मरीज लखनऊ निवासी वृद्ध (72) और दूसरा मरीज (44) गोरखपुर का है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण मरीजों के फेफड़े व मस्तिष्क तक पहुंच गया था। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि केजीएमयू में 15 नये मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें दूसरे जिलों से आए रोगी भी हैं। जबकि आठ मरीजों की सर्जरी की गई। केजीएमयू में इस वक्त 265 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, लोहिया में ब्लैक फंगस आठ मरीज भर्ती हुए। संस्थान में ब्लैक फंगस पीड़ित 41 रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed