{"_id":"62e22effb40402558850e285","slug":"75-new-blocks-will-be-made-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Blocks of UP: यूपी में बनाए जाएंगे 75 नए ब्लॉक, भारत निर्माण सेवा केंद्र भी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Blocks of UP: यूपी में बनाए जाएंगे 75 नए ब्लॉक, भारत निर्माण सेवा केंद्र भी बनेंगे
Thu, 28 Jul 2022 12:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:08 PM IST
सार
यूपी में 75 नए विकास खंडों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को विकास कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 75 नए विकास खंड (ब्लॉक) बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने को अफसरों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉकों में भारत निर्माण सेवा केंद्र बनाने और प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 गांवों में मनरेगा जॉब कार्ड के सत्यापन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मौर्य ने जर्जर विकास खंड भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने और अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए स्टेट लेवल पर नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश में किसी भी तालाब में जलकुंभी नहीं रहनी चाहिए। उसे हटाने का कार्य मनरेगा से कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों से 10-10 पीएम आवास का भी निरीक्षण करने को कहा। 75 विलुप्त नदियों के पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 25000 आवासों का निर्माण कराया जाएगा। मौर्य ने प्रदेश के सभी 826 विकास खंडों के दो-दो प्रधानों का चयन करके उनका सम्मेलन कराने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन