फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दूसरी चौथी पर रात भर हुई जियारत

दूसरी चौथी पर रात भर हुई जियारत

Mon, 21 May 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दूसरी चौथी पर रात भर हुई जियारत
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को दूसरी चौथी पर पूरी रात जियारत का सिलसिला चला। या गाजी मदद और गाजी सरकार की दुहाई के स्वर सुनाई पड़ते रहे।
विज्ञापन


जायरीन गाजी की शान में कसीदे पढ़ते व कव्वाली करते हुए हुए मजार शरीफ पर पहुंचे। यहां सभी ने चादर पोशी कर निशान पेश कर अमनो-अमान की दुआ की। भोर होते ही जायरीन जत्थों में घरों को लौटने लगे।
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को दूसरी चौथी पर जियारत के लिए विभिन्न प्रांतों के जायरीन का सैलाब उमड़ा।

पूरी रात जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर पहुंचकर हाजिरी लगाई। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद ने बताया कि जायरीन ने गाजी की शान में कसीदे व कव्वाली पढ़ते हुए परंपरागत तरीके से मजार शरीफ पर चादरपोशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजी की खिदमत में निशान पेश करने के लिए भी जायरीन में होड़ लगी रही। इस मौके पर अकीदतमंदों ने मन्नत मांगते हुए सुख-समृद्धि और अमनो-अमान की दुआ की।

जियारत करने के बाद विभिन्न जिलों से आए जायरीन ने मेला परिसर में स्थापित दुकानों पर खरीददारी की। भोर होते ही जायरीन जत्थों में घर लौटने लगे। जिसके चलते रेलवे स्टेशन व परिवहन निगम के बस अड्डे पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed