{"_id":"5ae899d44f1c1b3b0a8b781b","slug":"71525193172-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"455 शिकायतों में मात्र 35 ही निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
455 शिकायतों में मात्र 35 ही निपटीं
Updated Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के पांचों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम व एसपी ने भीटी तहसील में फरियादियों की शिकायत सुनीं। मातहतों को निर्देशित किया कि मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी पांचों तहसीलों में 455 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। मौके पर सिर्फ 35 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
भीटी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सुरेश कुमार ने पीड़ितों की शिकायत सुनीं। राजस्व से जुड़े कई मामले सामने आए। इसके लिए डीएम ने एसडीएम हरीराम को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण समय सीमा के अंदर कराया जाए। साथ ही निस्तारण के दौरान कार्रवाई में पारदर्शिता बरतने की भी सलाह दी। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने भी सीओ अमरबहादुर समेत सर्किल के तीनों थानाध्यक्षों को शिकायतों के निस्तारण में और अधिक गंभीर होने की सलाह दी। कहा कि जनता जिस उम्मीद के साथ उन तक पहुंचती है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। डीएम व एसपी की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में यहां 80 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। इनमें से सिर्फ 3 का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, पीडी प्रदीप कुमार, डीपीआरओ मयाशंकर मिश्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अकबरपुर तहसील में एएसपी पूर्वी ओपी सिंह व एसडीएम विवेक मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 86 लोगों ने विभिन्न शिकायत दर्ज करायी। सुलह समझौते के आधार पर अधिकारियों ने 7 शिकायतों का निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी की अगुवाई में समाधान दिवस की कार्रवाई पूरी की गई। यहां पर 114 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी, जिसमें से 10 का मौके पर निपटारा करा दिया गया। यहां सीओ छदामीलाल के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ उमेशनरायण पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 74 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करायी। अधिकारियों ने 10 शिकायतों का निस्तारण करा दिया। इस मौके पर एसडीएम नरेन्द्र सिंह, सीओ वीके श्रीवास्तव समेत सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार वसुधा सिंह सभागार में आयोजित समाधान दिवस का नेतृत्व एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी ने किया। यहां पर 101 फरियादियों ने शिकायत दर्ज करायी, जबकि 5 का मौके पर निपटारा करा दिया गया। इस मौके पर सीओ केके मिश्र, तहसीलदार सुदामा वर्मा व नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।