{"_id":"5ad38ffb4f1c1b57098b4b65","slug":"71523814395-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, चार जख्मी
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में एक की मौत, चार घायल
सीतापुर। शहर कोतवाली व रेउसा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेउसा थाना क्षेत्र के गुरुदीनपुरवा रमुआपुर कालिका सिंह निवासी हीरालाल (40) शनिवार रात बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में रेउसा कस्बे के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
इससे हीरालाल समेत दूसरी बाइक पर सवार रेउसा के ग्राम धेनुआ निवासी मायाराम (30) व उसका छोटा भाई संजय (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को रेउसा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने हीरालाल की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हीरालाल ने दम तोड़ दिया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई।
इससे एक बाइक पर सवार बरेली जिले के शहजवानी टोला निवासी शाहनवाज अली (30) व दूसरी बाइक पर सवार लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के मुन्नू गंज निवासी रमाकांत (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शाहनवाज की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।