फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 19 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव के पहले चरण में शामिल अमेठी जिले की दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सुबह साढ़े सात से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मतदान कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा दो नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) हैं। जिले के चारों स्थानीय निकाय में 22 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से मतदान होना है। मतदान के दिन कोई भी गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता योजना बनाई है। प्रशासन की ओर से जहां पोलिंग पार्टियों के गठन के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित किया जा चुका है, वहीं पुलिस अधिकारी कई बूथों पर बवाल की आशंका के मद्देनजर जिले में मौजूद फोर्स के अलावा दूसरे जिलों से भी फोर्स मंगवा रहे हैं। अधिकारियों की कोशिश चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की है।
विज्ञापन


कुल 432 प्रत्याशी मैदान में
नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद पर 13 व सभासद के 25 पदों पर 186, जायस में अध्यक्ष पद पर 15 व सभासद के 25 पदों पर 85, मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद पर 10 व सभासद के 10 पदों पर 54 तथा अमेठी में अध्यक्ष पद पर छह व सभासद के 12 पदों पर 63 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को छह जोन व 14 सेक्टर में बांटा
चुनाव के मद्देनजर जिले को छह जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। जोन में जोनल व सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिले के चारों निकायों के 72 बूथों में से पांच संवेदनशील, 11 अति संवेदनशील, छह को अति संवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। इन बूथों की फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बीएलओ को बूथों पर मौजूद रहने को कहा गया है। साथ ही डीएम, एडीएम व सभी एसडीएम के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार भ्रमण करेंगे।


पुलिस विभाग की तैयारियां
पुलिस विभाग ने भी चुनाव के लिए पुख्ता तैयारियां की हैं। जिले के चार निकायों को 11 क्लस्टर में बांटा गया है। चुनाव क्षेत्र वाले सभी थानों में दो क्यूआरटी व दो-दो थानों की फोर्स मौजूद रहेगी। इसके अलावा 138 दरोगा, 25 हेड कांस्टेबल, 500 कांस्टेबल, 480 होमगार्ड, 200 चौकीदार, दो कंपनी पीएसी, सात सीओ (तीन गैर जनपद के) लगाए गए हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। मतदान के दिन चारों निकायों की सीमा सील रहेगी। एसपी व एएसपी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।


निकाय व मतदाता
निकाय महिला पुरुष कुल वोटर
गौरीगंज 10522 11183 21705
जायस 11378 9981 21359
अमेठी 5314 5718 11032
मुसाफिरखाना 2921 3095 6016
------------------------------------------
योग 30135 29977 60112
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed