{"_id":"5d54190a8ebc3e6cb66e994b","slug":"700-buses-to-free-travel-for-women-on-raksha-bandhan-if-fare-charged-the-complain-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री सफर कराने के लिए चलेंगी 700 बसें, किराया वसूलने पर यहां करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री सफर कराने के लिए चलेंगी 700 बसें, किराया वसूलने पर यहां करें शिकायत
Wed, 14 Aug 2019 08:11 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 14 Aug 2019 08:11 PM IST
सार
- बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक सफर की सुविधा
- आलमबाग में रिफंड काउंटर खुला, महिलाओं को वापस होगा किराया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन के अवसर पर परिवहन निगम लखनऊ के आलमबाग, चारबाग एवं कैसरबाग अड्डे से महिलाओं को 700 साधारण एवं एसी बसों के जरिये नि:शुल्क बस सफर कराएंगी। सफर की शुरुआत बुधवार रात 12 बजे से हो गई जो बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक चलेगी। आलमबाग अड्डे पर रिफंड काउंटर को खोला गया है। इस काउंटर से उन महिलाओं को किराया वापस होगा जिन्होंने पूर्व में 15 अगस्त की तारीख को बस में सीट बुक कराई थी।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि तीनों बस अड्डे पर क्षेत्रीय एवं डिपो कार्यालय के सभी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 700 बस में 300 लंबी दूरी की बसें हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि महिलाओं की भीड़ होने पर बस का रूट बदला जाए। और महिलाओं को गंतव्य को भेजा जाए। उन्होंने बताया कि सभी अड्डे पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारी तैनात किये गये जो उनको गंतव्य को जाने वाली बस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर सभी मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का मुफ्त शो, जानें टाइमिंग

Trending Videos
कंडक्टर वसूले किराया तो करें शिकायत
क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिला यात्रियों से अपील कि कंडक्टर के द्वारा बुधवार रात 12 बजे के बाद सफर करने एवं बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक बस पर सवार होने के दौरान किराया वसूल किया जाए तो टोल फ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत करें। ऐसे कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।