फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7 new positive found in city

lलखनऊ में सात नए मरीज मिले, छह कैसरबाग के मछली मोहाल के

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
7 new positive found in city
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें से छह मरीज कैसरबाग के मछली मोहाल इलाके के हैं। इनमें पांच एक ही परिवार के हैं। परिवार की एक महिला सुल्तानपुर में भर्ती है, जबकि उसकी बेटी मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई थी। बुधवार को इनका पड़ोसी और कानपुर की गर्भवती महिला भी कोरोना की चपेट में आई है। इसके साथ राजधानी में मरीजों की संख्या 253 हो गई है, जिसमें 170 यहां के मूल निवासी हैं। कैसरबाग में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। 03 अप्रैल को यहां तीन मरीज मिले थे। इसके बाद पांच अप्रैल को कैसरबाग में चार मरीजों के साथ इससे सटे मछली मोहाल में 13 साल की बच्ची पॉजिटिव मिली थी। इसकी मां बाराबंकी की रहने वाली है और सुल्तानपुर में भर्ती है। बाराबंकी सीएमओ की सूचना पर बच्ची और उसके परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए थे। अब इस परिवार के पांच लोग और पॉजिटिव मिले। इनमें तीन महिलाएं व दो पुरुष हैं। वहीं, इस परिवार के पड़ोस में रहने वाले 10 लोगों में से एक युवक पॉजिटिव निकला है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के परिवारीजनों को जीसीआरजी में क्वारंटीन किया गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, इनके पड़ोस में रहने वाला संक्रमित युवक केजीएमयू में शिफ्ट किया गया है। कानपुर निवासी महिला को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
अस्पताल के स्टाफ के 51 लोग क्वारंटीन लखनऊ। कानपुर निवासी गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के 51 डॉक्टरों व कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया। लावारिस हालत में सोमवार को मिली 30 वर्षीय महिला को पारा थाने की पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे वार्ड नंबर सात में रखा गया था। चार मई को कराई गई जांच की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस पर अस्पताल के 51 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। इनकी जांच कराई जाएगी। वहीं, महिला लखनऊ कैसे आई, इस बारे में जानकारी नहीं दे सकी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके आर्य ने बताया कि महिला जिस वार्ड में भर्ती थी, वह अलग है। यहां भर्ती अन्य 25 मरीजों को खतरा नहीं है। महिला के सीधे संपर्क में 10 लोग आए थे। इनमें दो डॉक्टर शामिल हैं। अन्य लोग सीधे संपर्क में नहीं थे, बावजूद इसके 51 को क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्पताल में ढाई सौ का स्टाफ है। ऐसे में अन्य मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा। अस्पताल को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed