{"_id":"6375043cd634f540e6097214","slug":"7-64-lakh-students-are-studying-in-unrecognized-madrassas-list-of-madrassas-will-be-uploaded-on-the-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे हैं 7.64 लाख छात्र, मदरसों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे हैं 7.64 लाख छात्र, मदरसों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी
Wed, 16 Nov 2022 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:00 PM IST
सार
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची विभागीय पोर्टल और ‘मेला’ एप पर अपलोड की जाए। इससे अभिभावकों को मदरसों की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वे गलत संस्थान में बच्चों का दाखिला नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
मदरसा, madarasa demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में लगभग 7,64,164 छात्र एवं छात्राए पढ़ रहे हैं। इन मदरसों के लिए हुए सर्वे की समीक्षा करते हुए अल्पसंख्यक मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इन बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाए। साथ ही गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची भी पोर्टल पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन
विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मदरसों के सर्वे कार्य की बैठक में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची विभागीय पोर्टल और ‘मेला’ एप पर अपलोड की जाए। इससे अभिभावकों को मदरसों की सही स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और वे गलत संस्थान में बच्चों का दाखिला नहीं कराएंगे। वे किसी भी प्रकार की भ्रांति या दिशा हीनता के शिकार न हो और बच्चों का भविष्य प्रभावित न होने पाए।
विज्ञापन
बताया कि सर्वे में 8,441 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं। यह बच्चे देश का भविष्य हैं और समाज की मुख्य धारा में इन्हें जोड़ने के लिए आवश्यक है कि इनको आधुनिक शिक्षा से जोड़ें। मंत्री के मुताबिक इन मदरसों के आर्थिक स्रोत का विवरण भी प्राप्त हो गया है जिसमें अधिकांश स्रोत का माध्यम चंदा और जकात सूचित किया गया है। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे.रीभा तथा रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन