{"_id":"673d3f030b44d7df680656d0","slug":"69000-teacher-recruitment-important-hearing-in-the-supreme-court-today-both-sides-keeping-an-eye-on-the-cour-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज, फैसले की उम्मीद पर दोनों पक्षों की निगाहे कोर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज, फैसले की उम्मीद पर दोनों पक्षों की निगाहे कोर्ट पर
Wed, 20 Nov 2024 07:14 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:14 AM IST
सार
69000 teacher recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में अहम सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है। यह सुनवाई पहले दो बार टल चुकी है। दोनों ही पक्ष इस मामले में कोर्ट राहत की आस में हैं।
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती पर अहम फैसला आज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती मामले की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि उनके मामले में निर्णय होगा और उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। पिछली कई तारीखों पर सुनवाई नहीं हो सकी है, इससे प्रभावित अभ्यर्थी निराश हैं। पहले सुनवाई की प्रस्तावित तिथि 19 नवंबर थी जो अब बदलकर 20 नवंबर को हो गई है।
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती मामले में 13 अगस्त को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने नई सूची बनाकर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने का निर्देश दिया था। इसे अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी सरकार से इसका पालन किए जाने के लिए मांग कर रहे थे। किंतु इस पर निर्णय नहीं हो सका और अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि वह 2020 से इस मामले की लड़ाई लड़ रहे हैं। किंतु चार साल बाद भी अभी तक इसमें आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला है। इस मामले को कोर्ट-कचहरी के चक्कर में सरकार फंसाए हुए है। वह चाहे तो इसका निस्तारण एक दिन में हो सकता है। सरकार याची लाभ का प्रस्ताव देकर इस मामले का निस्तारण कर सकती है।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की लड़ाई लड़ रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम पूरी तैयारी से हैं। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से हमें जल्द न्याय मिलेगा। दूसरी तरफ चयनित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर तैयारी की है। उनका भी कहना है कि उन्हें इस मामले में न्याय मिलेगा।