{"_id":"609bffb98ebc3e7c1a0b699e","slug":"69000-assistant-teacher-recruitment-government-will-write-a-letter-to-all-boards-and-universities-for-quick-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 सहायक अध्यापक भर्ती : जल्द सत्यापन के लिए सभी बोर्ड और विश्वविद्यालयों को शासन लिखेगा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 सहायक अध्यापक भर्ती : जल्द सत्यापन के लिए सभी बोर्ड और विश्वविद्यालयों को शासन लिखेगा पत्र
Wed, 12 May 2021 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 May 2021 09:48 PM IST
सार
69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त करीब 64 हजार शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने मंडलीय सहायक निदेशक को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त करीब 64 हजार शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने मंडलीय सहायक निदेशक को प्रभारी नियुक्त किया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भी विभिन्न विश्वविद्यालयों और बोर्डों को दस्तावेज सत्यापन जल्द करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन होने के बाद उनके वेतन भुगतान का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से पिछले दिनों की गई समीक्षा में शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के अभाव में वेतन भुगतान नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। बैठक में सामने आया कि दस्तावेज सत्यापन और शिक्षकों को वेतन भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को दस्तावेज सत्यापन और वेतन भुगतान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडलीय सहायक निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दस्तावेज का समय पर सत्यापन कराने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
सचिव से मांगा प्रमाण पत्र
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में विभिन्न कारणों से रिक्त रहे पदों को लेकर भी बेसिक शिक्षा सचिव से प्रमाण पत्र मांगा है। परिषद से रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलने के बाद रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने की कवायद तेज की जाएगी।
विज्ञापन