{"_id":"67fce41901f3e2efa70a3213","slug":"69-thousand-teacher-recruitment-candidates-celebrated-ambedkar-jayanti-in-lucknow-eco-garden-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मनाई आंबेडकर जयंती, चित्र पर पुष्पार्पित कर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मनाई आंबेडकर जयंती, चित्र पर पुष्पार्पित कर किया नमन
Mon, 14 Apr 2025 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 04:02 PM IST
सार
अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट में डेट लगती है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। इस कारण हम सभी अभ्यर्थी बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन
69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मनाई आंबेडकर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में सोमवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित करके उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना लगातार ईको गार्डन में जारी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। हमारी मांग है कि सरकार उनके पक्ष में सुनवाई कराते हुए मामले का जल्द निस्तारण कराये।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आंबेडकर जयंती पर अखिलेश बोले: 'देश संविधान से चलना चाहिए, साजिशों के तहत खंडित की जाती रही हैं प्रतिमाएं'
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रेरणा से लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही हमें न्याय मिलेगा। हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर हमारे पक्ष में मामले की सुनवाई करवाकर जल्द मामले का निस्तारण कराये। क्योंकि, हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हाईकोर्ट से इस प्रकरण को जीत चुके हैं। धरने में भोलानाथ अंबेडकर, मनोज यादव, आनंद, अजय कुमार, अमित यादव, सतीश गुप्ता, वरुण आदि मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया।