{"_id":"5f228681bcec58781e746648","slug":"68730-pensioners-found-dead-in-investigation-of-23-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 जिलों की जांच में मृत मिले 68730 पेंशनर, समाज कल्याण विभाग करा रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 जिलों की जांच में मृत मिले 68730 पेंशनर, समाज कल्याण विभाग करा रहा सत्यापन
Thu, 30 Jul 2020 02:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 23 जिलों में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की जांच में 68730 पेंशनर मृत पाए गए हैं। इनके नाम लाभार्थियों की सूची से हटाने के साथ यह भी देखा जा रहा है कि कहीं धनराशि का दुरुपयोग तो नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने सभी 75 जिलों में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।
इसके तहत शुरू हुई जांच में अब तक 23 जिलों के सत्यापन का डाटा समाज कल्याण निदेशालय को मिल चुका है। इसमें प्रयागराज, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, अयोध्या, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हाथरस, कानपुर नगर, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र जिले शामिल हैं।
समाज कल्याण निदेशालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार, इन 23 जिलों में लाभार्थियों की कुल संख्या 16,47,583 है। सत्यापन के दौरान 68730 पेंशनर मृत मिले, जबकि 978 अपात्र पाए गए हैं। समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि यह पता नहीं चला है कि मृतकों के खातों में भेजी गई राशि किसी अन्य ने निकाली हो।
विज्ञापन
बैंकों को भेजी गई राशि वापस लेने की कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई गड़बड़ सामने आती है, तो रिकवरी के साथ ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। समाज कल्याण विभाग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 60 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देता है। वर्तमान में प्रदेश में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 49 लाख 87 हजार है।