फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   680 model school to be open in Uttar Pradesh.

बड़ा फैसला: यूपी में खुलेंगे 680 मॉडल स्कूल

Tue, 04 Nov 2014 09:03 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Nov 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
680 model school to be open in Uttar Pradesh.

सूबे में पहले चरण में 193 मॉडल स्कूल खुलेंगे। ये स्कूल ब्लॉकों में खोले जाएंगे। सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे हरी झंडी दे दी गई।

विज्ञापन


वहीं मॉडल स्कूलों के संचालन के लिए राज्य मॉडल स्कूल संगठन उत्तर प्रदेश के नाम से सोसाइटी बनाई जाएगी। इसके चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे। इन विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यूपी के 680 ब्लॉकों में मॉडल स्कूल खोलने की सहमति मानव संसाधन विकास मंत्रालय दे चुका है। इन स्कूलों के निर्माण पर आने वाले खर्च का 75 फीसदी केंद्र तो 25 फीसदी राज्य सरकार को वहन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई के लिए खोले जाने वाले ये मॉडल स्कूल सीबीएसई नई दिल्ली से संबद्ध होंगे। इनकी संरचना व सुविधाएं भी केंद्रीय विद्यालय स्तर की होंगी। एक ब्लॉक में एक ही मॉडल स्कूल खोला जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरह होगी सोसाइटी

680 model school to be open in Uttar Pradesh.

मॉडल स्कूलों के संचालन के लिए बनाई जाने वाली सोसाइटी ‘राज्य मॉडल स्कूल संगठन यूपी’ केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरह होगी। इसके चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डिप्टी चेयरमैन, मुख्य सचिव वाइस चेयरमैन व कमिश्नर सदस्य सचिव होंगे।

कमिश्नर, प्रमुख सचिव या सचिव माध्यमिक शिक्षा को भी नामित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में मुख्य सचिव को चेयरमैन तथा एडिशनल कमिश्नर राज्य मॉडल स्कूल संगठन उप्र को सदस्य सचिव के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

कर्मचारियों का अलग काडर होगा
मॉडल स्कूल के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों का काडर अलग होगा, जो केंद्रीय विद्यालय संगठन के पैटर्न पर राज्य मॉडल स्कूल संगठन से संचालित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed