फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6777 new patients in UP, maximum patient created record

यूपी में 6777 नए मरीज, अधिकतम मरीज का बना रिकॉर्ड

Sun, 06 Sep 2020 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Sep 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
6777 new patients in UP, maximum patient created record
covid 19 test - फोटो : iStock
यूपी में 24 घंटे में ही अधिकतम मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 6777 मरीज सामने आए। इससे पहले शनिवार को 6692 मरीज मिले थे। सितंबर में यह तीसरा मौका है जब लगातार तीसरी बार मरीजों की संख्या छह हजार पार हुई है। अब तक प्रदेश में 2,66,763 मरीज सामने आ चुके हैं। कोरोना जांच में प्रदेश ने 65 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब प्रदेश में कुल 61,625 एक्टिव केस हैं। कुल 2,00,738 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 3920 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को प्रदेश में 1,55,946 नमूनों की जांच की गई जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। शनिवार को पांच-पांच नमूनों के 1727 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 219 पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


दस-दस नमूनों के 185 पूल बनाकर जांच की गई। इनमें से 29 पूल पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि कुल एक्टिव 61,625 मरीजों में से 32,094 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 10,23,802 मरीजों ने होम आइसोलेशन का फायदा उठाया है। इनमें से 91,708 का होम आइसोलेशन का समय पूरा हो चुका है। इसके अलावा भुगतान के आधार पर 2083 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि 253 मरीज एल वन प्लस सेमी पेड व्यवस्था में भर्ती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम मरीज
तिथि    मरीजों की संख्या
6 सितंबर    6777
5 सितंबर    6692
4 सितंबर    6193
30 अगस्त    6233 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed