फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   67 nursing staff for medical colleges of Uttar Pradesh.

UP News: यूपी के मेडिकल कॉलेजों को मिले 67 नर्सिंग स्टाफ, काउंसिलिंग 24 मई को

Sun, 21 May 2023 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 May 2023 07:39 PM IST
सार

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग स्टाफ की कमी है। जिसे पूरा करने के लिए लगातार नियुक्ति की जा रही हे। प्रदेश को 67 नर्सिंग स्टॉफ और मिले हैं।

विज्ञापन
67 nursing staff for medical colleges of Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को आयोग से 67 नर्सिंग स्टॉफ मिल गए हैं। इनकी काउंसिलिंग 24 मई को होगी। काउंसिलिंग के दौरान कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में करीब 10 हजार नर्सिंग स्टाफ की कमी है। इसका अभियाचन भेजा जा चुका है। फरवरी में 70 नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की गई थी, अब आयोग की ओर से 67 नर्सिंग स्टाफ चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यहां हैं खास इंतजाम: बैंकों की 905 शाखाओं में बदलें 2000 रुपये के नोट, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती की कार्यकर्ताओं से अपील: धर्म का अनुचित इस्तेमाल कर रही हैं विभिन्न पार्टियां, लोगों को जागरुक करें


इन्हें वरीयता के आधार पर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक वाले राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तैनात किया जएगा। इसी तरह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए पहले चरण में 1790 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति परीक्षा एसजीपीजीआई करा चुका है। अब इन्हें मेरिट के आधार पर महाविद्यालयों में नियुक्ति दी जा रही है।

प्रदेश सरकार की कोशिश है कि हर साल करीब दो हजार नर्सेज की भर्ती की जाए। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि महाविद्यालयों में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed