फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   67 new patients infected with corona, not a single patient was found in Shravasti for six days

कोरोना से संक्रमित 67 नए मरीज, श्रावस्ती में छह दिन से नहीं मिला एक भी मरीज

Wed, 17 Feb 2021 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
67 new patients infected with corona, not a single patient was found in Shravasti for six days
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
प्रदेश में बुधवार को कोरोना से संक्रमित 67 नए मरीज मिले हैं। 226 को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं श्रावस्ती ऐसा जिला हैं जहां बीते छह दिन से एक भी मरीज नहीं मिला है। प्रदेश अब तक कुल 602410 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 5,91,013 को संक्रमण मुक्त घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि वर्तमान में 2690 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। कुल 8707 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 1,23,069 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक कुल 2,99,16,634 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में इस समय लखनऊ, गाजियाबाद में 09-09, गौतमबुद्ध नगर में 04, वाराणसी, मेरठ, बरेली, बाराबंकी, हरदोई, हाथरस में 03-03, मुजफ्फर नगर, बलिया, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, हापुड़, अमरोहा, फिरोजाबाद में 02-02 मरीज मिले हैं। 46 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed