फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   65 crore for development of city

शहर में होंगे 65 करोड़ के काम, पार्षद कोटे की दो किस्तें मंजूर

Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
65 crore for development of city
साल केपहले नगर निगम सामान्य सदन का माहौल चुनावी रहा। रविवार को करीब दस घंटे चली नगर निगम सदन की बैठक में शहरवासियों के लिए कई सौगातों के प्रस्ताव पाए हुए। सदन की मंजूरी के बाद 65 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हो सकेंगे। हर वार्ड में पार्षद कोटे से 62 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जा सकेंगे। वहीं नगर निगम सीमा में आए नए 88 गांवों के लोगों को गृहकर निर्धारण में किसी तरह का नामांतरण शुल्क नहीं देना होगा। इससे 50 हजार से अधिक भवन स्वामियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सदन ने प्रस्ताव पास कर करगिल शहीदों के परिजनों को जल कर, सीवर कर से भी मुक्त कर दिया गया है। सदन ने नगर निगम सदन के त्रिलोक नाथ हॉल को विधानसभा की तरह बनाए जाने का प्रस्ताव भी 1.40 करोड़ बजट खर्च के साथ पास कर दिया। इस साल बजट को लेकर मार्च में नगर निगम का विशेष बजट सदन तो हुआ था, मगर जनता से जुड़ी शहर की जनसमस्याओं को लेकर सामान्य सदन की बैठक नहीं हुई थी। रविवार को सामान्य सदन की बैठक में पार्षदों का सबसे अधिक जोर इस बात पर रहा कि अगले साल नगर निगम के चुनाव आ जाएंगे। ऐसे में पार्षद कोटे सहित जनता की सहूलियतों से जुडे़ उन प्रस्तावों को पास कर लिया जाए, जिनसे वह वार्ड में जाकर आसानी से वोट मांग सकते हैं। पार्षदों ने पार्षद कोटे की तीसरी व चौथी किश्त जारी करने पर पूरा जोर लगाया और यह बताया कि यदि अभी किस्त जारी नहीं हुई तो उनके काम आगे लगने वाली चुनाव आचार संहिता में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान, भाजपा पार्षद दल की उपनेता कौशलेंद्र द्विवेदी, कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी, पार्षद शैलेंद्र सिंह बल्लू और मुन्ना मिश्रा ने चालू वित्तीय वर्ष में पार्षद कोटे की बची तीसरी व चौथी किस्त को जारी करने का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया, जिसे महापौर ने पास कर दिया। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि तीसरी व चौथी किस्त एक सितंबर से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार लिया जाएगा सिर्फ गृहकर
भाजपा पार्षद रामकृष्ण यादव ने बताया कि नगर निगम सीमा में जो नए 88 गांव आए हैं वहां अब पहली बार गृहकर निर्धारण होगा। मगर वहां कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क भी जमा होगा। जबकि नगर निगम अधिनियम में पहली बार गृहकर निर्धारण पर ऐसा कोई नियम नहीं है। इस पर महापौर ने सदन में कहा कि नए 88 गांव में गृहकर निर्धारण पर नामांतरण सहित किसी भी तरह कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ये प्रस्ताव भी हुए पास:
- विकास नगर सेक्टर-11 के मिनी स्टेडियम को संचालन के लिए खेल विभाग को सौंपना।
- नगर निगम पार्किंग उपविधि 2021 के ड्राफ्ट को मंजूरी, मांगी जाएंगी आपत्तियां।
- दयानिधान पार्क पर बनी पुरानी बाजार को ध्वस्त कर पीपीपी मॉडल पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का प्रस्तावा पास, वैध आवंटियों को विस्थापित करने पर होगा विचार
- समता मूलक चौराहे केपास अपट्रॉन की जमीन पर पीपीपी मॅाडल पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
सीवर, सफाई, पानी और खुदी सड़कों को लेकर हंगामा
सीवर लाइन डालने के दौरान जल निगम की मनमानी, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में इकोग्रीन की लापरवाही और गंदे पानी को लेकर नगर निगम सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने हंगामा-बवाल किया। इस बीच एक साथ कई-कई पार्षदों केबोलने पर महापौर नाराज होकर सदन की बैठक बीच में ही स्थगित कर चली गईं। जिन्हें बाद में पार्षद मनाकर वापस लाए। इस बीच सदन में सपा, कांग्रेस के साथ ही भाजपा पार्षद भी महापौर के सदन से जाने को लेकर नाराजगी जताते रहे।
रविवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही बैठक शुरू हुई जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही रोड कटिंग और उससे टूट रही पाइपलाइन और सड़कों की मरम्मत न होने को लेकर भाजपा और सपा के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। जल निगम के एमडी को बुलाने की मांग की। कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी, पार्षद राजकुमार सिंह राजा, मोहम्मद सलीम पार्षद श्रवण नायक, गिरीश मिश्र, राजीव दीक्षित, सपा पार्षद दल के नेता यावर हुसैन रेशू और नागेंद्र सिंह चौहान ने रोड कटिंग पर रोक लगाने की मांग की। पार्षद का कहना था कि जल निगम सड़क बनाने में मनमानी कर रहा है और जनता पार्षद को घेरती है। महापौर ने कहा कि आगे से जल निगम जो रोड कटिंग करे, उसका पैसा गारंटी के तौर पर नगर निगम में जमा करे। जब वह सड़क बना दे तक उसका पैसा जारी किया जाए। इस संबंध में सीएम को पत्र सौंपा जाएगा। पार्षदों की मांग पर जल निगम से अधिशासी अभियंता अजीत सदन में आए, मगर पार्षद उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए। पहले तो पार्षदों ने उनकी बात सुनने से ही इंकार कर दिया था। बाद में आलमबाग क्षेत्र में डाली जा रही सीवर लाइन कार्य के दौरान आ रही समस्या को जल्द दूर कराने का भरोसा उन्होंने दिया।
पाइप लाइन टूटने से गंदे पानी की समस्या
हजरतगंज वार्ड के पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान, गीतापल्ली वार्ड केपार्षद अरविंद यादव सहित कई पार्षदों ने सदन में बताया कि सीवर लाइन डालने के दौरान जल निगम के ठेकेदार पानी की पाइप लाइनें तोड़ दे रहे हैं और उसको बनाते नही हैं। इससे गंदा पानी की समस्या हो गई है।
इकोग्रीन पर फिर बवाल
कूड़ा प्रबंधन का काम करने वाली चीनी कंपनी इकोग्रीन एजर्नी को लेकर नगर निगम सदन में फिर हंगामा हुआ। इस बार भी कंपनी की लापरवाही को लेकर अनुबंध निरस्त करने की मांग जोरशोर से रखी। शासन से अनुबंध होने के कारण इस बार फिर बात नहीं बनी। जिसके बाद यह कहा गया है कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में हो रही लापरवाही, यूजर चार्ज वसूली में धांधली और शिवरी प्लांट पर कूड़ा की प्रोसेसिंग में हो रही ढिलाई को लेकर एक कमेटी बना दी जाए। जिस पर भी सहमति नही बन पाई।
ईईएसएल पर भी हुआ हंगामा
मार्ग प्रकाश का काम करने वाली कंपनी ईईएसएल द्वारा नई लाइटें नहीं लगाने और पुरानी की मरम्मत न किए जाने को लेकर भी सदन में पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों का कहना था कि जब 110 वार्डों में कंपनी काम नहीं कर पा रही है तो वह नए 88 गांव में कैसे करेगी। कंपनी का अनुबंध निरस्त किया जाए। जिस पर यह तय हुआ कि पहले अनुबंध कॉपी पार्षदों को दी जाए और वह उसे पढ़ लें। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाए।
पुलिस, जल निगम और डीएम संग होेगी बैठक
महापौर ने बताया कि अतिक्रमण, रोड कटिंग व कई मसलों को लेकर जल निगम, पुलिस और डीएम की संयुक्त बैठक जल्द ही होगी। महापौर ने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद फिर हो जाता है। जल निगम की रोड कटिंग में मनमानी आदि की शिकायतों को जब सभी विभाग एक साथ बैठेंगे तो उसका सही समाधान निकलेगा।
ये प्रस्ताव अटके
- विराम खंड-2 गोमती नगर में अटल क्रीड़ा स्थल केआवंटन शुल्क का निर्धारण व संचालन समिति के मंजूरी को प्रस्तावा, पहले नियम शर्तों का परीक्षण होगा।
- शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में मायापुरी कॉलोनी में 40 लाख की लागत से सड़क व नाली निर्माण का काम।
- शहीद भगत सिंह वार्ड के अमराई गांव में मनीष मेडिकल स्टोर से एसबीएम पार्क तक व जितेंद्र पांडेेय केमकान तक 35 लाख की लागत से सड़क नाली निर्माण कार्य। यह प्रस्ताव भी याचिका समिति केनिर्देश पर बना था, जिस पर पार्षदों ने आपत्ति की।
- शीतला देवी वार्ड में शीतला देवी मंदिर केपास पार्क का नाम रामकथा पार्क करना। नामित पार्षद अन्नू मिश्रा ने कहा कि पार्क का नामकरण पहले पूर्व पार्षद रास बिहारी मिश्रा के नाम पर हो चुका है।

सामुदायिक केंद्र व कल्याण मंडप का किराया बढ़ा
लोहिया नगर वार्ड में आने वाले विकास नगर स्थित कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र का किराया नगर निगम सदन ने बढ़ा दिया है। पार्षद मिथिलेश सिंह चौहान के प्रस्ताव पर सदन ने किराया बढ़ाया है। मंजूर प्रस्ताव के सामुदायिक केंद्र की बुकिंग अब 13208 रुपये की जगह 25000 में होगी। इसी तरह कल्याण मंडप की बुकिंग 30950 रुपये की जगह अब 50000 रुपये में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed