फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   63 parks get the gift of open gyms

Lucknow News: 63 पार्कों में ओपन जिम की मिली सौगात

Sun, 26 Jul 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
63 parks get the gift of open gyms
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 18 वार्डों के 63 पार्कों में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने ओपन जिम की सौगात दी है। शनिवार को गोमतीनगर स्थित राधाकृष्ण पार्क में 13 ओपन जिमों का लोकार्पण और 50 ओपन जिमों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूजा पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स, विवेकखंड-2 के पार्क के सुंदरीकरण के काम का भी शिलान्यास हुआ। ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि ओपन जिमों से युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को नियमित व्यायाम करने का अवसर मिलेगा। इससे स्वस्थ समाज के निर्माण को गति मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पार्क, नाली और प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्य जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर कई पार्षद और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्षद संजय सिंह राठौर, अरुण राय, रामकुमार वर्मा, राकेश मिश्रा, दीपू जायसवाल, मधुबाला त्रिपाठी, प्रमोद राजन, राजेश सिंह ''गब्बर'' शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed