फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   62 new post increased in cancer institute lucknow

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर, 503 कर्मचारी भी किए जाएंगे भर्ती

Tue, 07 Feb 2023 11:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2023 11:02 AM IST
सार

80 एकड़ में फैले संस्थान को उत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान के तौर पर विकसित किया जाना है। अभी तक यहां डॉक्टरों के 56 पद, सीनियर रेजिडेंट के 69, जूनियर रेजिडेंट के 63 और आउटसोर्सिंग के माध्यम से 217 पद स्वीकृत थे।

विज्ञापन
62 new post increased in cancer institute lucknow
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बनाने की ओर एक कदम और बढ़ाया गया है। संस्थान में डॉक्टरों के 62 नए पदों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। अभी तक यहां सिर्फ 56 पद ही स्वीकृत थे। शासन ने संस्थान में पैरामेडिकल, टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों के कुल 503 पद भी स्वीकृत किए हैं। इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके बाद संस्थान की मरीज भर्ती करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


80 एकड़ में फैले संस्थान को उत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान के तौर पर विकसित किया जाना है। अभी तक यहां डॉक्टरों के 56 पद, सीनियर रेजिडेंट के 69, जूनियर रेजिडेंट के 63 और आउटसोर्सिंग के माध्यम से 217 पद स्वीकृत थे। इस समय संस्थान में डॉक्टरों के सिर्फ 25 पद ही भरे हैं। एसआर और जेआर भी आधी संख्या में ही काम कर रहे हैं। यही वजह है कि 1200 के बजाय सिर्फ 100 बेड पर ही मरीजों की भर्ती हो रही है। ओपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। संस्थान की क्षमता कम होने की वजह से भर्ती के लायक काफी मरीजों को सिर्फ परामर्श देकर ही वापस कर दिया जाता है। इसे देखते हुए शासन ने न सिर्फ पुराने पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है, बल्कि नए पद भी स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक
संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि ब्लड बैंक शुरू करने के लिए उपकरण खरीदे जा चुके हैं। अगले कुछ सप्ताह में इसके लाइसेंस की मंजूरी आनी है। इसके बाद यहां पर ब्लड बैंक भी शुरू हो जाएगा। कैंसर संस्थान में ब्लड बैंक के नाम पर अभी भी सिर्फ खून स्टोर करने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी क्षमता से होगा काम
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने कहा कि कैंसर संस्थान जल्द ही अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगेगा। शासन ने नए पदों को मंजूरी दे दी है। पहले से खाली पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद यहां मरीजों के लिए सुविधाएं और भी बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed