{"_id":"5d5c06868ebc3e89e953bd37","slug":"62-lakh-people-of-uttar-pradesh-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने यूपी में बनाए 62 लाख नए सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष ने ऑडियो मैसेज भेजकर दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने यूपी में बनाए 62 लाख नए सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष ने ऑडियो मैसेज भेजकर दी शुभकामनाएं
Wed, 21 Aug 2019 12:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 62 लाख नए सदस्य बनाए हैं। इस उपलब्धि पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ऑडियो मेसेज भेजकर सदस्यता अभियान प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं हैं। खास बात यह रही कि 19 अगस्त को एक ही दिन में दस लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि अभी तक प्रदेश में भाजपा के 1 करोड़ 80 लाख सदस्य थे। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में 36 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम ने 20 अगस्त तक 62 लाख नए सदस्य बनाए हैं।
यह लक्ष्य से 26 लाख अधिक हैं। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई से शुरू हुआ सदस्यता अभियान पहले 12 अगस्त तक चलना था, फिर इसकी अवधि 20 अगस्त कर दी गई थी।

प्रदेश प्रभारी ने बताया कि अब प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन 25 अगस्त और सक्रिय सदस्यता का सत्यापन 31 अगस्त तक किया जाएगा। सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद ही संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन